आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण की संख्या लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 18 मरीजों के मिलने के बाद शनिवार को सुबह से लेकर देर शाम तक 10 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पुष्टि करते हएु बताया कि जनपद में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 153 तक पहुंच गई है। इसमें 100 अभी भी सक्रिय हैं। 50 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सीताराम में तीन नये मरीज पाए गए हैं। यहां एक व्यक्ति में कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमण पाया गया था। अब इसी के घर में काम करने वाली महिला के साथ ही परिवार के दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। काम करने वाली महिला भी इसी मोहल्ले की निवासी है। परिवार में पहले संक्रमित मिले व्यक्ति के भाई और पुत्र में संक्रमण मिला है। ये मोहल्ला पहले से कंटेमेंट जोन घोषित है।