1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, पुलिस कर रही है मामले की जांच

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, पुलिस कर रही है मामले की जांच

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, पुलिस कर रही है मामले की जांच

फतेहपुर के थरियांव थानाक्षेत्र में प्रेमी युगल ने शादी करने के बाद जहर खाकर जान दे दी। रिश्ते में दोनों मौसेरे भाई बहन थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे, इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया।

प्रेमी प्रेमिका सोमवार शाम को घर से निकले थे। थानाक्षेत्र के बरई खुर्द गांव निवासी 28 वर्षीय प्रदीप पुत्र चुन्नीलाल पासवान का प्रेम प्रसंग नया पुरवा मजरे करमोन निवासिनी मौसेरी बहन 18 वर्षीय नीरा देवी पुत्री दिनेश पासवान के साथ चल रहा है।

लेकिन यह रिश्ता दोनों के घर वालों को मंजूर नहीं था। इसी के चलते सोमवार शाम को दोनों ने घर से निकलकर दिहुली गांव के समीप शादी कर ली। इसके बाद जहर खा लिया।

सुबह शौच क्रिया गए ग्रामीणों ने दोनों को अचेतावस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...