1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चित्रकूट जिले में नाबालिग भतीजी के साथ चाची ने दुष्कर्म कराया। इस घिनौने कृत्य की जानकारी पीड़िता के बाबा को होने पर बहू समेत आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिश्ते को कलंकित करने की यह घटना सीतापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की है।

गांव की किशोरी ने बताया कि 14 जून को वह घर से कुछ दूरी पर रहने वाली चाची के घर आम दिनों की तरह गई थी। उस दिन घर में चाची के साथ एक कसहाई निवासी रज्जन खां पुत्र चुन्ना भी मौजूद था। कुछ देर तक  वह चाची से बात करती रही तो चाची उसे कमरे में ले गई फिर रज्जन ने मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।   

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...