1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोई मोड़ के दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत, घायल चालकों को पुलिस ने कराया भर्ती

हरदोई मोड़ के दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत, घायल चालकों को पुलिस ने कराया भर्ती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरदोई मोड़ के दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत, घायल चालकों को पुलिस ने कराया भर्ती

हरदोई मोड़ के पास शनिवार देर रात दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हुई । इससे करीब 6 घंटे तक जीटी रोड पर लंबा जाम लगा रहा। हादसा देर रात तीन बजे का है। हरदोई मोड़ के पास जीटी रोड पर गहरे गड्ढों को बचाने के चक्कर में दो ट्रको की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

दोनों ट्रकों के चालक ट्रकों में फंस गए। दो घण्टे की मशक्कत के बाद दोनों चालकों को पुलिस ने घायल अवस्था में  बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से जीटी रोड 6 घण्टे जाम रहा।

दिल्ली की तरफ से कंटेनर और कानपुर की ओर से ट्रक आ रहा था। मानीमऊ चौकी प्रभारी उमेश पाल सिंह ने बताया दोनों ट्रकों के चालकों की हालत गंभीर बनी है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...