1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमितों का मामला बढ़ा, संक्रमितों की संख्या अब 131 हुई

उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमितों का मामला बढ़ा, संक्रमितों की संख्या अब 131 हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमितों का मामला बढ़ा, संक्रमितों की संख्या अब 131 हुई

देवरिया जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सात और लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। सभी लोग मुंबई, गुड़गांव और दिल्ली से ट्रेन और बस से घर आए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 131 हो गई है। कोविड-19 अस्पताल सेंट्रल एकेडमी में सभी को भर्ती कराया गया है। 46 संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद घर भेज दिया गया है।

भटनी के डेमुसा गांव निवासी 30 वर्षीय युवक मुंबई में सब्जी बेचता था। 2 जून को ट्रेन से सुल्तानपुर तक और वहां से बस से देवरिया आया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

भलुअनी  के जैतपुरा गांव गांव निवासी 28 वर्षीय महिला 12 लोगों के साथ ट्रेन से लखनऊ और लखनऊ से बस से सलेमपुर 23 मई को पहुंची। थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद सभी लोग घर चले गए। दिक्कत बढ़ने पर महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुंबई में यह होटल चलाती थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...