{ उत्तरकाशी से शेखर नौटियाल की रिपोर्ट }
जनपद में स्नो किट ब्लोअर मशीन आ चुकी है, इस मशीन से बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सड़कों को खोलने में काफी सहूलियत मिलेगी। स्नो किट ब्लोअर व स्नो कटर मशीन की लंबे समय से मांग हो रही थी।
जनपद में यह पहली स्नो ब्लोअर मशीन है। यह मशीन जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आपदा मद के तहत मंगवायी है। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में मोरी, पुरोला, नौगांव तथा भटवाड़ी ब्लाक की 20 से अधिक ऐसी सड़कें हैं। जो बर्फबारी होने पर बंद हो जाती हैं।

इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्नो किट ब्लोअर मशीन के आने पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने कहा कि यह पहली स्नो किट ब्लोअर मशीन बर्फबारी वाले इलाकों के लोगों के लिए सहायक सिद्ध होगी।
उपला टकनौर के आठ गांवों के अलावा चौरंगी, भटवाडी रैथल, भटवाड़ी बार्सू के अलावा गंगा घाटी को यमुना घाटी से जोड़ने वाला धरासू यमुनोत्री हाईवे बर्फबारी होने से बंद हो जाता है। बर्फ को हटाने के लिए बीआरओ, एनएच व लोनिवि अभी तक जेसीबी व श्रमिकों का प्रयोग कर रही थी।