{ उत्तरकाशी से शेखर की रिपोर्ट }
उत्तरकाशी में तहसील दिवस पर जिला अधिकारी ने समस्याएँ सुनी जिसमे कुल 53 से अधिक शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज हुई जिसमें 45 शिकायत व समस्याओं का अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिन अवशेष समस्याओं व शिकायतों का मौके पर निस्तारण नही हुआ है उन समस्याओं व शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

फिताड़ी में शनिवार को -गर्भावस्था महिला की मौत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने तहसील स्तर के स्वास्थ्य महकमे को तलब करते हुए संबंधित एएनएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने व आशा कार्यकर्ती को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

वहीं नायब तहसीलदार के द्वारा भी इस प्रकरण में बरती गई लापरवाही व सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सेटेलाइट फोन नहीं देने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस हेतु तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ऊंचाई वाले बर्फबारी क्षेत्र वाले गांव में तत्काल सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए।