1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: व्यापारी से युवकों ने की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

उत्तराखंड: व्यापारी से युवकों ने की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: व्यापारी से युवकों ने की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

(रुड़की से संवाददाता सुनील पटेल की रिपोर्ट)

उत्तराखंड के रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के बीएसएम तिराहे पर स्थित मोबाइल दुकानदार और युवक में मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की युवक ने अपने साथियों को बुलकर दुकानदार को जमकर पीटा।

वहीं, दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन किसी ने भी पीड़ित दुकानदार को छुड़वाने का प्रयास नहीं किया। बाल्कि मूक दर्शक होकर सब कुछ देखती रही। दुकानदार की जमकर धुनाई के बाद बदमाश युवक मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में बदमाश युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामला दर्ज कर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। जिसकी मदद से पुलिस बदमाश युवकों की तालाश में जुट गई है।

इस मामले में पुलिस प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि, इस झगड़े की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश युवक की तालाशी शुरू कर दी लेकिन लेकिन बदमाश युवक वहां से फरार हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...