उत्तराखंड के काशीपुर ग्राम ढकिया गुलाबों में बीते रविवार की दोपहर दो बच्चे अपने घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते वक्त एक बच्चा अचानक गायब हो गया। जबकि दूसरा बच्चा अपने घर पहुंच गया, एक बच्चे को घर न पहुंचने पर परिजनों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक छानबीन के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह लोगों में तब हडकंप मच गया जब खेत में एक बच्चे का शव मिला। और यह शव लापता हुए उसी बच्चे का था। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

बच्चे के शव मिलने के बाद परिवारवालों में मातम छा गया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में एएसपी राजेश भट्ट ने कहा कि, इस मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।