(हरिद्वार से विकास कुमार खरे की रिपोर्ट)
उत्तराखंड: हरिद्वार में देर रात से ही लगातार झमाझम बारिश के बीच भारी ओलावृष्टि हुई। जिस वजह से लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और स्थानीय किसानों की भी सारी महेनत पर पानी फेर दिया है। भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तो वहीं लोग घरों में ही कैद हो गए है और आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
साथ ही ठंड की आगोश में हरिद्वार तापमान में गिरावट आई है। आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग ने अगले बहत्तर घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरखंड के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी जारी की है।
देहरादून, उधमसिंहनगर, हरिद्वार और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पच्चीस सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। हाल ही में कई क्षेत्रों में बर्फवारी और भारी बारिश हुई है। जिस स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।