आज उत्तराखंड अपना 25वा स्थापना दिवस मना रहा है। इस विशेष समारोह में देहरादून के रिजर्व पुलिस लाइन्स में रैतिक परेड होगी, जिसमें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सलामी लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री उन हस्तियों को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ से सम्मानित करेंगे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है। कार्यक्रम में सूचना विभाग की विकास पुस्तिका और पुलिस पत्रिका का भी विमोचन होगा।
समारोह में सूचना विभाग की विकास पुस्तिका और पुलिस पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। पुलिस विभाग की ओर से साहसिक और विशिष्ट प्रदर्शन भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां वे क्षेत्र के 47 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करेंगे और जनता मिलन कार्यक्रम में नागरिकों से संवाद करेंगे। स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विशेष वीडियो संदेश भी इस अवसर पर प्रसारित किया जाएगा, जो राज्य के लिए एक प्रेरणादायक संदेश होगा।