पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। जनवरी महीने में पांचवी बार हिमपात हुआ। देर रात को हुए हिमपात ने मसूरी को अपने आगोश में सिमट लिया है।

एक महीने में बर्फवारी ने कई सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि, मसूरी में बीते सोमवार से ही मौसम करवट बदलता जा रहा था। बीते मंगलवार को पूरे दिन बारिश और रात के समय बर्फबारी के फव्वारों का गिरना शुरू हुआ। तो देखते ही देखते पूरा मसूरी सफेद चादर से ढ़क गया।

मसूरी में सीजन के पांचवे हिमपात ने पर्यटकों को उत्साहित तो जरूर कर दिया है। लेकिन आम जन का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं धनोल्टी और जौनपुर विकासखण्ड की ऊंची चोटियों में मंगलवार को जमकर बर्फबारी हुई है।

जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। बदलते मौसम के मिजाज ने लोगों को कई सालों पुराने दिनों की याद ताजा करवा दी है।