1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. रामनगर में भी सीएम का विरोध करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं काे किया गिरफ्तार

रामनगर में भी सीएम का विरोध करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं काे किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रामनगर में भी सीएम का विरोध करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं काे किया गिरफ्तार

रामनगर : कॉर्बेट पार्क के धनगढ़ी में सीएम का विरोध करने जाने से पहले ही यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल से 18 किलोमीटर दूर ही रामनगर में हिरासत में ले लिए गए।

वो काले झंडे ओर काले गुब्बारे साथ लिए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रावत के साढे़ तीन साल के कार्यकाल में कोई भी उपलब्धि उत्तराखंड को हासिल नहीं। लोग बेरोजगारी की मार से जूझ रहे हैं, किसानों परेशान हैं, चिकित्सालय की स्थिति खस्ताहाल है। उत्तराखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, जिसका यूथ कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा लखनपुर चुंगी चौराहे पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता और महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी देने वालों में सभासद तनुज दुर्गापाल, मोहम्मद अजमल महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष कमल तिवारी, पूर्व प्रदेश महासचिव एडवोकेट फैजुल हक, प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गंगवाल पूर्व अध्यक्ष संजय बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन देवेंद्र चंदोला, दीपा बिष्ट.

जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस ममता आर्य, चंद्रा आर्य, काजल, कविता आर्य, जानकी पंत, उषा नेगी जिला महासचिव लोकेश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादल कुलदीप शर्मा, जिला सह संयोजक अनुज दुर्गापाल वीरेंद्र कुमार मौजूद रहें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...