1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: महिला दिवस के मौके पर पुलिस कर्मी महिलाओं को पुलिस विभाग ने दी सौगात

उत्तराखंड: महिला दिवस के मौके पर पुलिस कर्मी महिलाओं को पुलिस विभाग ने दी सौगात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: महिला दिवस के मौके पर पुलिस कर्मी महिलाओं को पुलिस विभाग ने दी सौगात

उत्तराखंड: हरिद्वार में रविवार को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में महिला दिवस धूम- धाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के अलग- अलग क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और सभी महिलाओं को सम्मनित भी किया। तो हीं हरिद्वार के रोशनाबाद पुलिस लाईन में महिला दिवस पर पुलिस कर्मी महिलाओं को पुलिस विभाग ने दी सौगात।

रौशनाबाद पुलिस लाइन में शिशु पालन केन्द्र का एसएसपी ने उदघाटन किया। शिशु पालन का उदघाटन एसएसपी सेंथिल अबुदई ने रिबन काट कर किया। इस दौरान उन्होंने सभी महिलाओं को इस अवसर कि शुभकामनाएं दी और कहा कि, आज महिला किसी भी काम में पीछे नहीं है। हर फिल्ड में महिला है और यह एक गर्व की बात है की महिलाओं ने अपनी अस्तिव को अपने बल पर मजूबत तौर पर दिखाया है ।

जहां पहले सामाज में महिलाओं को कमजोर और घर तक ही सीमित देखना चाहते थे आज वही सामाज है जो महिलाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और आगे बढ़ाने की दुआ देता है। आपको बता दें कि, महिला पुलिस कर्मी के ड्यूटी पर होने के दौरान शिशु पालन केन्द्र में शिशुओं का ध्यान रखा जाएगा ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...