उत्तराखंड: देहरादून के पास स्थित थाना सेलाकुई में की गई ई-रिक्शा बैटरी चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार फरवरी को ई-रिक्शा बैटरीओं की चोरी का मामला थाना सेलाकुई में दर्ज किया गया था। जिसको लेकर सेलाकुई पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
वह चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन भी किया गया घटनास्थल के आसपास सीटीवी कैमरे भी चेक किए गए। तो वहीं मुखबिर द्वारा सूचना दिए जाने पर घटना में संलिप्त दो अभियुक्त हरीश भंडारी और अर्जुन सिंह को चोरी की गई तीन बेटियों सहित सेलाकुई के बाया खाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
आपको बता दें कि, पुलिस ने जिसमें अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि, वह गरीब हैं तथा सेलाकुई क्षेत्र में चौकीदारी का काम भी करते हैं। पैसे की कमी होने के कारण चोरी करना शुरू कर दिया और वह पुलिस से अपने गुनाह की माफी मांगी।