1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: 71वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हिमवीरों ने की परेड

उत्तराखंड: 71वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हिमवीरों ने की परेड

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: 71वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हिमवीरों ने की परेड

(लालकुआं से संवाददाता योगेश दुम्का की रिपोर्ट)

उत्तराखंड के लालकुआं  में 71वां गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इस अवसर पर तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) कैंप में  कमांडेंट मुकेश यादव ने झंडारोहण किया। साथ ही उन्होंने आईटीबीपी  के जवानों की की सलामी ली।  इस दौरान परेड ग्राउंड में हिमवीरों ने परेड कर अपने जज्बे को दर्शाया।

इस खास मौके पर कई रंगारंग कार्यकर्मों का आयोजन किया गया । वहीं कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट मुकेश यादव ने जवानों को संबोधित करते हुए 71 वां गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया। कमांडेड ने आईटीबीपी के जवानों की साहस की सराहना करते हुए कहा कि, की आईटीबीपी के जवान हर मौके पर देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते है।

इस दौरान कमांडेंट मुकेश यादव ने कहा कि,  हिमवीर जवान सीमा पर सुरक्षा के साथ- साथ देश के आंतरिक सुरक्षा में  भी अपना बड़ा योगदान दे रहे है।  हमें अपने जवानों पर गर्व है, की वह हर परिस्थियों में अपने वतन के साथ खड़े रहते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...