1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: फर्जी तरीके से हुई लोगों की नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा

उत्तराखंड: फर्जी तरीके से हुई लोगों की नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: फर्जी तरीके से हुई लोगों की नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा

उत्तराखंड की त्रिवेन्द्र सरकार भले ही जीरो टॉलरेंस की बात कर रही हो, मगर बदरीकेदार मंदिर समिति में फर्जी तरीके से 17 लोगों की नियुक्तियो के मामले ने टीएसआर सरकार के दावों की हवा निकाल कर रख दी है । जिसको लेकर इन दिनों प्रदेश में राजनीति का पारा सातवे आसमान तक पहुच गया है । बीकेडीसी में हुई फर्जी तरीके से हुई 17 लोगों की नियुक्ति के मामले को विपक्षी पार्टी कांग्रेस मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने लगी है।

चमोली जिले में कांग्रेस पार्टी के लोगों ने आज बीकेटीसी के निवर्तमान अध्यक्ष का पुतला दहन कर सरकार के खिलाप जमकर नारेबाजी की। तो वहीं, कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुकेश नेगी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की डबल इंजन वाली सरकार जीरो टॉलरेंस का नारा दे रही है और बीकेटीसी के निवर्तमान अध्यक्ष ने पद पर रहते हुए भाई भतीजा वाद के चलते अपने चहेतों को नियुक्ति दी है।

साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। इसके साथ उन्होंने मांग की है कि प्रदेश सरकार यदि इन सभी 17 फर्जी नियुक्तियो को रद्द करें, अन्यथा कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन खड़ा करेगी ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...