1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

उत्तराखंड: बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

उत्तराखंड: भराड़ी सैण में बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई और विपक्ष ने स्थाई राजधानी गैरसैण, बेरोजगारी के साथ फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। तो वहीं, भराड़ी सैण के चारों तरफ विभिन्न आंदोलनों को लेकर आंदोलनकारी जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

एनएसयूआई के कार्यकर्ता कालीमाटी पहुंचे जहां पर पुलिस बैरिकेड तोड़कर दिवाली खाल तक पहुंचे, जहां पर पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस ने सभी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अस्थाई जेल भेजा ।

वहीं दूसरी ओर पूरे प्रदेश से आये पर्यावरण मित्रों ने भी जमकर हंगामा किया प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पर्यावरण मित्रों का कहना है कि, प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत और नगर पालिका का गठन तो किया। लेकिन सब को चलाने वाले पर्यावरण मित्र के अधिकारों का हनन किया उनका कहना है कि, पर्यावरण मित्र किसी भी नगर और नगरपालिका के लिए बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं।

लेकिन सरकार ने मृतक आश्रित की नियुक्ति पर एक ओर रोक लगा दी है। सफाई व्यवस्था को ठेका प्रथा में दे दिया है । जो कि पर्यावरण के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि, अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो पूरे प्रदेश में सफाई करना बंद कर देंगे और सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...