1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Uttarakhand News: 20 नवंबर को बंद होंगे मदमहेश्वर के कपाट, प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को होंगे बन्द

Uttarakhand News: 20 नवंबर को बंद होंगे मदमहेश्वर के कपाट, प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को होंगे बन्द

हर साल की तरह इस साल भी उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों बदरीनाथ और मदमहेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। भगवान मदमहेश्वर के कपाट 20 नवंबर 2024 को बंद होंगे, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर 2024 को रात 9:07 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

By: Rekha 
Updated:
Uttarakhand News: 20 नवंबर को बंद होंगे मदमहेश्वर के कपाट, प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को होंगे बन्द

उत्तराखंड: हर साल की तरह इस साल भी उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों बदरीनाथ और मदमहेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। भगवान मदमहेश्वर के कपाट 20 नवंबर 2024 को बंद होंगे, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर 2024 को रात 9:07 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की तारीख विजयादशमी पर्व पर पंचांग गणना के अनुसार तय की जाती है, जो कि इस वर्ष भी पौराणिक परंपराओं के अनुरूप घोषित की गई है।

मदमहेश्वर की डोली यात्रा
21 नवंबर को रांसी
22 नवंबर को गिरिया
23 नवंबर को गद्दी स्थल ऊखीमठ पहुंचेगी

तुंगनाथ के कपाट भी होंगे बंद: चार धाम यात्रा के अन्य प्रमुख स्थल तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 4 नवंबर 2024 को बंद कर दिए जाएंगे।

बदरीनाथ धाम की परंपरा
बदरीनाथ धाम में विजयादशमी के अवसर पर कपाट बंद होने की तारीख की घोषणा परंपरागत रूप से की जाती है। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, रावल अमरनाथ नंबूदरी और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में पंचांग गणना के आधार पर कपाट बंद होने की तिथि तय की गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...