दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हरिद्वार में आयोजित आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए और आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि पर ध्यान लगाया।
इस अवसर पर आप के प्रदेश संगठन मंत्री ने उन्हें देवप्रयाग संगम से लाया पवित्र जल भेंट किया। मनीष सिसोदिया ने केदारनाथ धाम में स्थानीय तीर्थपुरोहितों और यात्रियों से मुलाकात की। तीर्थपुरोहित उमेश पोस्ती ने उनसे धाम की समस्याओं पर चर्चा की।
मनीष सिसोदिया के साथ इस यात्रा में पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंद्र गोयल, दिल्ली के विधायक रोहित मेहरौलिया, उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष एसएस कलेर, और संगठन मंत्री गणेश भट्ट भी शामिल रहे। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सिसोदिया का स्वागत करते हुए बाबा केदार का प्रसाद भेंट किया।