1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: नगर निगम की टीम अवैध कब्जों का करने गई सर्वे, व्यापारियों के दो गुटों में जमकर चले लात घुसे

उत्तराखंड: नगर निगम की टीम अवैध कब्जों का करने गई सर्वे, व्यापारियों के दो गुटों में जमकर चले लात घुसे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: नगर निगम की टीम अवैध कब्जों का करने गई सर्वे, व्यापारियों के दो गुटों में जमकर चले लात घुसे

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के चौक बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब स्थानीय व्यापारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर हाथापाई हुई हरिद्वार नगर निगम की टीम क्षेत्र में अवैध कब्जे को लेकर सर्वे करने पहुंची थी मगर टीम के पहुंचते ही व्यापारियों के दो गुटों में आपस में कहासुनी हुई और मामला इतना बड़ा की जमकर लात घुसे चलने लगे मामला बढ़ता देख टीम के अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और व्यापारियों को हिदायत दी कि अगर सरकारी कार्य में बाधा डाली जाएगी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामला कनखल थाना क्षेत्र के रानी की हवेली का है नगर निगम की टीम जब कनखल चौक बाजार में रानी की हवेली में पहुंची। तो वहां पर नगर निगम के अधिकारियों के सामने दुकानदारों की पहले कहासुनी हुई और उसके बाद जमकर व्यापारियों में लात घुसे चले सीओ सिटी अभय सिंह का कहना है कि, कनखल थाना क्षेत्र में नगर निगम टीम द्वारा तुम कार्यों को लेकर सर्वे किया जा रहा था तभी रानी की हवेली के पास व्यापारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए सूचना मिलते ही तत्काल ही मौके पर पुलिस पहुंच गई इस मामले में तहरीर मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी, किसी को भी कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।

नगर निगम टीम द्वारा अवैध कब्जे का सर्वे किए जाने पर व्यापारियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट होने पर पुलिस ने मामले को शांत कराया और व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी मगर पुलिस अभी भी इस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है और तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कर रही है अब देखना होगा तहरीर आने पर पुलिस इस मामले पर क्या कार्रवाई करती है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...