उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित भरत बिहार क्षेत्र में अंधेरे के कारण लूट एवं गुलदार की आतंक बढ़ती जा रही है। आसपास क्षेत्रों में गुलदार की धमक थम नहीं रही है। सुबह और शाम के समय गुलदार की आमद बढ़ती ही जा रही है। जिसके कारण पार्षद पति-पत्नि से साथ सैकड़ों लोग रात्रि से धरने पर बैठे है।
आपको बता दें कि ऋषिकेश के भरत बिहार क्षेत्र में लगातार चोरी और गुलदार का आंतक बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ इस इलाके में लाइट की उचित व्यवस्था ना हो पाने के कारण अन्य घटना भी हो रही है। स्थानीय लोग काफी समय से क्षेत्र में रोशन के लिए लाइट की उचित मांंग कर रहे है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण नगर पार्षद पति- पत्नि स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए।
बता दें कि ऋषिकेश के भरत बिहार क्षेत्र में अंधकार दूर करने के लिए लाइट की मांग पूरी न होने के कारण पार्षद पति – पत्नी क्षेत्र के सैकड़ों लोग के साथ रात्री से धरने पर बैठे है। जिसके बाद उपजिलाधिकारी प्रेमलाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और क्षेत्र में लाइट की कमी होने की बात मानी। उपजिलाधिकारी प्रेमलाल को पार्षदों ने कहा कि जब तक लाइट नहीं लगती तब तक आंदोलन जारी रहेगा ।