1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: सदन में करण माहरा ने बेरोजगारी को लेकर किया हंगामा

उत्तराखंड: सदन में करण माहरा ने बेरोजगारी को लेकर किया हंगामा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: सदन में करण माहरा ने बेरोजगारी को लेकर किया हंगामा

उत्तराखंड: गैरसैंण में नियम 58 के तहत नेता करण माहरा ने सदन में उपनल कर्मचारियों और दस साल के उपनल कर्मचारियों के बेरोजगार होने का मुद्दा उठाया। वहीं, दस साल के नियम को हटाने की करण माहरा ने मांग की है। आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण विभाग का आपदा प्रबंधन विभाग में विलय के बाद 31 कर्मचारियों को हटाए जाने का भी मुद्दा उठाया गया।

इसके साथ ही हटाए गए 31 उपनल कर्मचारियों को आपदा विभाग में नियुक्ति देने की मांग। करण माहरा के सवाल पर संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि, जिस नियम का जिक्र उपनल कर्मचारियों को दस साल तक ही सेवा देने का करण माहरा कर रहे वह पिछली सरकार ने ही बनाया। उपनल कर्मचारियों के हित में सरकार उचित निर्णय लेगी।

आपदा विभाग में आपदा प्रबंधन न्यूनीकरण का विलय से 31 कर्मचारियों का विलय न किये जाने पर आपदा विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई का सवाल करण माहरा ने सरकार से पूछा। मदन कौशिक ने दिया जवाब अलग से आपदा विभाग का सवाल लगाकर या अलग से बात कर मामले की जानकारी जुटाने के बाद वह नेता उपसदन को जानकारी दे देंगे ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...