1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: 25 दिनों से धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

उत्तराखंड: 25 दिनों से धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: 25 दिनों से धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

 (चमोली से संवाददाता पूरन भिलंगवाल की रिपोर्ट)

उत्तराकंड के जोशीमठ विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पिछले 25 दिनों से धरने पर बैठी हुई हैं अब इस धरने में क्रांति दल भी शमिल हो गया है। वहीं धरना स्थल पर पहुंचे यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि, उनका पूरा संगठन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के जायज मांगों के साथ खड़ा है।

धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ने शुक्रवार को मुख्य बाजार में जुलूस प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार एवं बाल विकास कल्याण मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान कार्यकत्रियों ने बताया कि, प्रदेश सरकार से ये मांग है की, उन्हें भी राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की जाए।

साथ ही उन्होंने बताया कि, सरकार द्वारा उनसे विविध प्रकार के राजकीय कार्य पिछले कई वर्षों से कराए जा रहे हैं। लेकिन उन्हें बहुत ही कम मानदेय दिया जा रहा है, लंबे समय से वे सरकारी योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित नहीं किया गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समर्थन देने पहुंचे क्रांति दल के केंद्रीय प्रवक्ता सतीश सेमवाल ने कहा कि, प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। तानाशाही रूप से प्रदेश में सरकार को चला रही है और आम जनता एवं महिलाओं के इस आंदोलन को पूरी तरह से सरकार ने दरकिनार कर रखा है।

साथ ही सतीश सेमवाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि, यदि प्रदेश सरकार जल्द आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सुध नहीं लेती है तो पूरा उत्तराखंड क्रांति दल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के समर्थन में सड़कों में उतर जाएगा। यदि कभी भविष्य में उनके दल की सरकार सत्ता में आती है तो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए उनके मानदेय और वेतन में वृद्धि की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...