1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: ओलावृष्टि से किसानों का हुआ भारी नुकसान

उत्तराखंड: ओलावृष्टि से किसानों का हुआ भारी नुकसान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: ओलावृष्टि से किसानों का हुआ भारी नुकसान

उत्तराखंड: चित्रकूट के पाठा इलाके मे अन्नदाताओं पर कहर बनकर ओले बरसे। मानिकपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों की फसल ओले से बुरी तरह से प्रभावित हुए। नहीं बंद हो रही पाठा मे बर्बादी की बारिश, बेरहम मौसम ने फिर धरती के अन्नदाताओं को रूलाया। हमेशा से कभी सूखा तो कभी ओले की मार झेलता रहा किसान।

लेकिन आज भी किसी ने न लगाया सहायता का मरहम। दअरसल, बीते गुरुवार और शुक्रवार को पाठा क्षेत्र मे तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। भारी बारिश होने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है और उन्हें भारी नुकसान भी हुआ है। बीते रात को आंवला से भी बड़े ओलों की बारिश हुई। जिस वजह से किसानों के अरमानों पर ओलों ने पानी फेर दिया।

इन स्थानों पर गिरे ओले

उत्तराखंड के आस-पास के गांव बराहमाफी, गोपीपुर, करौंहा, हल्दीडाड़ी, रामपुर, कल्याणगढ़, छेरिहाखुर्द, जरोमाफी, किहुंनिया, अमचुर नेरुआ ,डोड़ामाफी, बम्भिया, टिकरिया,  इंटवा डुड़ैला, ददरीमाफी, लखनपुर आदि में आंवले के आकार के ओलों की बारिश हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...