1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस के लिए GRP का सघन चेकिंग अभियान

उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस के लिए GRP का सघन चेकिंग अभियान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस के लिए GRP का सघन चेकिंग अभियान

 (उत्तराखंड से संवाददाता योगेश दुम्का की रिपोर्ट)

उत्तराखंड में शनिवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जीआरपी पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने आने जाने वाली रेलगाड़ी एवं संदिग्ध लोगों की तलाशी की। साथ ही बस स्टॉप और बाहरी वाहनों की भी चेकिंग की गई।

आपको बताते चलें कि, जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद गिरी गोस्वामी ने बताया कि, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई भी चूक न हो इसलिए यह अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, आपराधिक घटनाओं से निपटने के लिए तलाशी की जा रही है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि रेल एवं स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तु पर शक होते ही वह तुरंत ही जीआरपी पुलिस को सूचना दें।

आपको बताते दें कि, खुफिया एजेंसियां के मुताबिक आतंकी 26 जनवरी के दिन हमला करने की फिराक में है। जिसे लेकर देश के हर राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट भी जारी किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...