1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड सरकार हुई बेपरवाह, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एग्ज़ाम को लेकर लिया बड़ा फैसला

उत्तराखंड सरकार हुई बेपरवाह, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एग्ज़ाम को लेकर लिया बड़ा फैसला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड सरकार हुई बेपरवाह, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एग्ज़ाम को लेकर लिया बड़ा फैसला

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: देश में कोरोना के बढ़ते मामले एक अच्छा संकेत नहीं है। वही जिस गति से कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, पूर्ण लोखड़ौन की सम्भावना भी जताई जा रही है। हलांकि कई राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू या नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसी बीच उत्तराखंड में होनी वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है।

प्रदेश सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके बाद नई गाइडलाइन भी जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड में परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को आरटी-पीसीआर नेगिटिव रिपोर्ट अब बॉर्डर चेक पोस्ट पर दिखाना अनिवार्य नहीं होगा। हां लेकिन, परीक्षार्थी को संबंधित परीक्षा का प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से दिखाना होगा।

इससे पहले UKSSSC ने आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया था। हालाँकि अब इस फैसले के अब गाइडलाइन्स बदल दिए गए हैं। बॉर्डर चेक पोस्ट से उत्तराखंड आने के लिए परीक्षार्थी और अभिभावकों को अनुमति दी जाएगी। जो परीक्षार्थी कंटेनमेंट जोन से आएंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र तक परीक्षा प्रवेश पत्र दिखाने के बाद कंटेनमेंट जोन से बाहर जाकर परीक्षा देकर वापस आने की अनुमति दी जाएगी। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि ऐसे छात्रों का आरटी-पीसीओर कोरोना टेस्ट जिला प्रशासन को रानी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...