उत्तराखंड के जोलीग्रांट क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं से क्षेत्रीय जनता को निजात मिलने जा रही है। वन पंचायत सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) करन बोरा जॉलीग्रांट पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार की मदद से स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बनाये गये पशु बाडे का निरीक्षण किया।

क्षेत्र में लंबे समय से घूम रहे आवारा पशु किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिसके लिए किसान लगातार शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे थे, और मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी लाया गया था। जिसको गम्भीरता से देखते हुए स्थानीय नेताओं द्वारा जोलीग्रांट क्षेत्र में वैकल्पिक पशु बाड़े की व्यवस्था की गई।

जिसमे सड़क व खेतों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ एकत्रित किया जाएगा, और वहीं पर उनके चारे की व्यवस्था की जाएगी। आपको बताते चलें कि, मौके पर पहुंचे राज्य मंत्री करन बोरा ने कहा कि, सरकार पशुओं की समस्या पर गम्भीर है। साथ ही उन्होंने सरकार की तरफ से हर सम्भव मदद का भरोसा देते हुए पशुओं को इस तरह न छोड़ने की अपील की।