1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. देहरादून :आईटीबीपी बस की ब्रेक फेल होने से खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस 41 जवान थे सवार

देहरादून :आईटीबीपी बस की ब्रेक फेल होने से खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस 41 जवान थे सवार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देहरादून :आईटीबीपी बस की ब्रेक फेल होने से खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस 41 जवान थे सवार

देहरादून : गुरुवार को मसूरी से कैंपटी फॉल जा रही आईटीबीपी की बस का बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आईटीबीपी बस की ब्रेक फेल होने के बाद बस सड़क किनारे एक रेस्टोरेंट से टकराने के बाद बीच में ही रुक गई। घटना के वक्त बस में आईटीबीपी के 41 जवान सवार थे।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि बस कैंपटी फॉल की तरफ जा रही थी। छतरी बैंड के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो जाने से बस अनियंत्रित होकर एक रेस्टोरेंट से टकरा गई।

हादसे के बाद बस का आधा हिस्सा पहाड़ी से लटक गया और पीछे के हिस्सा सड़क पर रह गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...