उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) के नवनिर्मित उत्तराखंड अंतरिक्ष भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इस भवन के बन जाने के बाद अब वैज्ञानिकों को अपना कार्य करना बेहद आसान हो जाएगा।
वहीं सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि, थोड़े दिनों में सचिवालय ई सचिवालय भी हो जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, विधानसभा और राजभवन आदि को भी इसी आधार पर विकसित किया जाएगा। कहा, साइंस सिटी की डीपीआर मंजूर हो गई और विज्ञान समस्याओं का निदान दे सकता है।
साथ ही उन्होंने कहा कि, आजकल के युवा वर्ग में विज्ञान की गहरी समझ है। ऐसा कुछ योजना बनाए जिससे युवा पीढ़ी में विज्ञान के प्रति दिलचस्पी पैदा हो। उन्होंने युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने की बात भी कहीं।
आपको बता दें कि, सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं इन कार्यक्रमों के बाद राज्य सेनिक कल्याण परिषद में बैठक भी की। इसके आलाव सीएम त्रिवेंद्र रावत ने हरिद्वार का भी दौरा किया। हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ 2021 को लेकर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता और आधिकारियों के साथ बैठक की।