1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Uttarakhand: सीएम धामी ने सिवाई में लिया रेलवे निर्माण कार्यों का जायजा, कर्णप्रयाग में जनसभा को किया संबोधित

Uttarakhand: सीएम धामी ने सिवाई में लिया रेलवे निर्माण कार्यों का जायजा, कर्णप्रयाग में जनसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सिवाई स्टेशन पर कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 बजे हेलीकॉप्टर से सिवाई स्टेशन के पास खेल मैदान में पहुंचे।

By: Rekha 
Updated:
Uttarakhand: सीएम धामी ने सिवाई में लिया रेलवे निर्माण कार्यों का जायजा, कर्णप्रयाग में जनसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सिवाई स्टेशन पर कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 बजे हेलीकॉप्टर से सिवाई स्टेशन के पास खेल मैदान में पहुंचे। उन्होंने निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

कर्णप्रयाग में निकाय चुनाव प्रचार की शुरुआत

रेलवे निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री कर्णप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने निकाय चुनावों के लिए गढ़वाल क्षेत्र में प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और गौचर व कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद पद के उम्मीदवारों के लिए जनता से समर्थन मांगा। जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बाइक रैली और रोड शो के जरिए सीएम कर्णप्रयाग मुख्य बाजार पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भाजपा समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से अपील की।

मुख्य बाजार में आयोजित जनसभा में सीएम धामी ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए गणेश शाह और गौचर से अनिल नेगी समेत सभी सभासद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

सीएम ने अपने संबोधन में कहा, “यह चुनाव केवल एक प्रत्याशी का नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनता के हितों का है। भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए हैं और आने वाले समय में भी राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

जनसभा में जनता का उत्साह

जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास से जुड़ी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है।

मुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग में जनसभा के दौरान क्षेत्र के विकास और रेलवे परियोजना के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह रेल परियोजना उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी और स्थानीय रोजगार में वृद्धि करेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...