1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: मिशन 2022 को लेकर BJP कार्यकर्ताओं की तैयारियां शुरू

उत्तराखंड: मिशन 2022 को लेकर BJP कार्यकर्ताओं की तैयारियां शुरू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: मिशन 2022 को लेकर BJP कार्यकर्ताओं की तैयारियां शुरू

(डोईवाला से संवाददाता संजय राठोड की रिपोर्ट)

भारतीय जनता पार्टी मिशन 2022 को लेकर तैयारियों में जुट गयी है, जिसके लिए उत्तराखंड के डोईवाला में माजरी ग्रांट मंडल की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्यातिथि के रूप में गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष और माजरी ग्रांट मंडल प्रभारी कृष्ण कुमार सिंघल और वन पंचायत सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री करन बोरा ने शिरकत की।

बैठक में माजरी मण्डल की जम्बो कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमे अध्यक्ष महामंत्री के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करण वोहरा के नाम शामिल हैं।

माना जा रहा है कि नव गठित कार्यकारिणी संगठन को प्रभावी बनाने में योगदान देने के साथ ही आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में जमीनी स्तर पर बीजेपी को मज़बूत करने का काम करेगा। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों व विकास कार्यों को जन- जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...