1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: सिपाही के खिलाफ 420 का मुकदमा हुआ दर्ज

उत्तराखंड: सिपाही के खिलाफ 420 का मुकदमा हुआ दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: सिपाही के खिलाफ 420 का मुकदमा हुआ दर्ज

(रुद्रपुर से संवाददाता दीपक कुकरेजा की रिपोर्ट)

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में तैनात सिपाही (मुकेश कुमार) साल 2001 में ऊधमसिंहनगर से भर्ती हुआ था। सिपाही द्वारा अपना पता किच्छा सिरौली कला दिखाया गया था। लेकिन अल्मोड़ा पुलिस को बरेली निवासी नरेश कुमार द्वारा बताया गया की सिपाही मुकेश कुमार मूलरूप से बरेली के अभयपुर का रहने वाला है।

साल 1997 में सिपाही के खिलाफ बरेली के थाना सुभाष नगर में हत्या का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में बरेली कोर्ट द्वारा आरोपी सिपाही को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई थी। जिसके बाद आरोपी सिपाही द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील भी की गई थी।

नरेश कुमार के प्रथनापत्र पर जब अल्मोड़ा के पुलिस अधिकारियों ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में उधम सिंह नगर पुलिस से पत्राचार किया। जिसके बाद पुलिस प्रधानलिपिक जोध सिंह द्वारा थाना पन्तनगर में आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वहीं एएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि, आरोपी सिपाही अल्मोड़ा में तैनात है। भर्ती के दौरान आरोपी द्वारा साक्ष्य छुपाए गए थे। जिसकी जांच अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई थी। अब मामले में पन्तनगर थाने में आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जाच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...