1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड : आज सामने आये 35 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 1750 पार

उत्तराखंड : आज सामने आये 35 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 1750 पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड : आज सामने आये 35 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 1750 पार

उत्तराखंड में शनिवार को 35 नए कोरोना के मरीज मिले है। आज नए मामले में चमोली में तीन, देहरादून में सात, टिहरी में 22, रुद्रप्रयाग में एक और उत्‍तरकाशी में दो लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा आज 76 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इन नए 35 मामलों को मिलाकर प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1759 हो गयी है।

023 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 736 केस एक्टिव हैं। वहीं, 21 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हो गई है।

सबसे ज्यादा 456 मामले देहरादून जिले में सामने आए हैं, जिसके बाद नैनीताल में 334 केस हैं।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...