1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. बजट 2020 : उत्तराखंड के 10 लाख किसानों को होगा फायदा

बजट 2020 : उत्तराखंड के 10 लाख किसानों को होगा फायदा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बजट 2020 : उत्तराखंड के 10 लाख किसानों को होगा फायदा

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट को आज पेश किया गया है, इस बजट से आज किसानों की बहुत उम्मीद जुड़ी हुई थी जो काफी हद तक वित्त मंत्री ने पूरी करने की कोशिश भी है और इससे किसान खुश भी नज़र आ रहे है।

बजट में किसानों के लिए ‘किसान रेल योजना’ शुरू करने का प्रावधान किया गया है। इससे किसान जल्दी खराब होने वाली चीजों को सही समय पर मार्केट तक पहुंचा सकेंगे। साल 2020 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे उत्तराखंड के भी करीब दस लाख किसानों को फायदा होगा। 

जानते है आज किसानों के लिए किन योजनाओं का एलान हुआ –

-15 लाख किसानों को ग्रिड कनेक्टेड पंपसेट से जोड़ा जाएगा।
-अगर बंजर जमीन है तो सोलर पावर जेनरेशन यूनिट लगा सकते हैं, उसे ग्रिड को बेच भी सकते हैं।
-11 करोड़ किसानों के लिए फसल बीमा योजना की शुरूआत होगी। 
-पीएम कुसुम योजना के तहत 20 लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे।
-खेती, मछली पालन पर जोर, कृषि को प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जाएगा उनके लिए उन्नति लाई जाएगी।
-पानी की कमी से संबंधित कमी देश भर में गंभीर विषय 100 जिले इससे प्रभावित। इनके लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।
-महिलाओं के लिए धन लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी।
-जल्दी खराब होने वाली वस्तुएं जैसे कि दूध मांस मछली के लिए रेल चलाई जाएगी।
-कृषि विमान सेवा नागर विमानन मंत्रालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर शुरू करेगा। 
-इंटिग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम,  संचयित इलाकों में नैचुरल फार्मिंग,  जैविक खेती के लिए पोर्टल सुविधा मिलेगी  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...