1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बनारस, प्रयागराज और अलीगढ़ समेत यूपी के 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

बनारस, प्रयागराज और अलीगढ़ समेत यूपी के 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बनारस, प्रयागराज और अलीगढ़ समेत यूपी के 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। वहीं कुछ हिस्से में लोग गर्मी से परेशान हैं। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। इसी बीच आंचलिक मौसक केंद्र, लखनऊ ने कुछ राहत की खबर दी है। मौसम केंद्र के मुताबिक, बनारस, प्रयागराज और अलीगढ़ समेत उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

लखनऊ मौसम केंद्र ने बताया कि अगले तीन घंटे में यानी शाम 5 बजकर 40 मिनट तक बनारस, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी, इटावा, एटा, कासगंज, हाथरस, अलीगढ़ और बुलंदशहर जिले और इनके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के सात बारिश की प्रबल संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी से बेहाल

वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन निकलते ही गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गुरुवार को भी लोग गर्मी से परेशान रहे। इससे पहले बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद दिन भर उमस के चलते लोगों का बुरा हाल रहा था। अभी मौसम ऐसे ही बना रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिन से तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होने के साथ उमस में भी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, परंतु आसमान में बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। कुछ देर के लिए हुई बारिश ने उमस और बढ़ा दी। जिससे दिनभर लोगों का बुरा हाल रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि कुछ दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। नौ अगस्त के बाद मध्यम बारिश से राहत मिलेगी। मौसम कायार्लय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 79 व न्यूनतम 69 दर्ज की गई। हवा चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...