1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधायक का अल्टीमेटम,24 घंटे बाद घेरूँगा कार्यालय

विधायक का अल्टीमेटम,24 घंटे बाद घेरूँगा कार्यालय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विधायक का अल्टीमेटम,24 घंटे बाद घेरूँगा कार्यालय

महोबा जिले की चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत के तेवर जिले के अधिकारियों के ऊपर एक बार फिर सख्त हैं। आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमने और किसानों की फसलों को चट करने के मामले से खिन्न होकर उन्होंने सीडीओ महोबा को फोन पर चेतावनी देते हुए 24 घंटे के अंदर आवारा जानवरो को गौशाला में भेजने को कहा है और यदि 24 घंटे बाद जानवर सड़क पर घूमते दिखाई दिए तो सीडीओ का घेराव कर बंधक बनाने की चेतावनी दी है।

चरखारी भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत एक बार फिर अपने तेवर दिखाते हुए सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर सीडीओ हीरालाल को फोन पर खरी खोटी सुनाते नजर आए इतना ही नही विधायक ने सीडीओ हीरासिंह को 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया है इसके बाद विधायक ने सीडीओ कार्यालय का घेराव कर सीडीओ को बंधक बनाने की भी चेतावनी दे डाली है। फिलहाल विधायक के इस तेवर को देखकर जिले में हलचल मची हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...