1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सीएम योगी आज जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम की देखेंगे तैयारियां

सीएम योगी आज जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम की देखेंगे तैयारियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी आज जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम की देखेंगे तैयारियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार  को अयोध्या जाकर वहां राम मंदिर के शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वह वहां पांच अगस्त को होने आयोजन व उससे जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियां को देखेंगे। इसके साथ ही वह संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वैसे सीएम योगी को रविवार को ही अयोध्या जाना था, लेकिन प्रदेश सरकार में  मंत्री कमला रानी वरुण के निधन की वजह से उनका दौरा स्थगित हो गया था।  राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी मिलने का कार्यक्रम है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...