1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अमर सिंह के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर, पीएम मोदी, राजनाथ, सीएम योगी सहित कई नेताओं ने जताया दु:ख

अमर सिंह के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर, पीएम मोदी, राजनाथ, सीएम योगी सहित कई नेताओं ने जताया दु:ख

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमर सिंह के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर, पीएम मोदी, राजनाथ, सीएम योगी सहित कई नेताओं ने जताया दु:ख

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्‍य सभा सांसद अमर सिंह का 64 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। वह पिछले छह महीने से सिंगापुर के अस्‍पताल में अपना इलाज करा रहे थे। उनके निधन से सियासी गलियारों में शोक की लहर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि वह काफी ऊर्जावान नेता थे और उन्होंने पिछले कुछ दशकों में देश की राजनीति के अहम उतार-चढ़ाव काफी करीब से देखे थे। वो अपने जीवन में दोस्ती के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके निधन की खबर सुनने से दुखी हूं।  उनके परिवारजनों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पूर्व राज्यसभा सांसद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पूर्व राज्यसभा सांसद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, “वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उन्‍हें अनुभवी और वरिष्‍ठ नेता बताते हुए कहा कि उन्‍हें उनके निधन के समाचार से काफी दु:ख पहुंचा है। उन्‍होंने ईश्‍वर से दिवंगत की आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्‍त परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की। 

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।’

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व सपा नेता के निधन पर दु:ख जतातेे हुए लिखा- “ईश्वर अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...