1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नकली शराब फैक्ट्री से 75 लाख की शराब बरामद

नकली शराब फैक्ट्री से 75 लाख की शराब बरामद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नकली शराब फैक्ट्री से 75 लाख की शराब बरामद

लखनऊ की चिनहट पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर करीब 75 लाख की नकली शराब बरामद की है। पुलिस का कहना है यह नकली शराब फैक्ट्री काफी समय से संचालित हो रही थी। इसमें 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मास्टरमाइंड सहित 7 लोग अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने किराए के मकान से 5500 लीटर नकली शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि केमिकल से तैयार की जा रही ये देसी शराब इतनी जहरीली थी इससे कई लोगों की जान भी जा सकती थी। जो मार्का बोतल पर मिला है उसी मार्का की शराब पीने से 1 साल पहले चिनहट से सटे ज़िले बाराबंकी में 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

डीसीपी ईस्ट चारु निगम ने बताया कि बुधवार को चिनहट के देवरिया गांव में एक किराए के मकान पर छापा मारकर प्रतापगढ़ के रहने वाले सौरभ मिश्रा और लखीमपुर के निवासी अनुज जायसवाल को गिरफ्तार किया गया । जबकि मास्टरमाइंड आदित्य उसका साथी गुलशन, अभिषेक सिंह उर्फ रिशु, परेश,विकास, आशुतोष, बबलू, अंकित और अमित फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है इस शराब को बनाने में यूरिया और ज़हरीले केमिकल का भी इस्तेमाल किया जा रहा था,पुलिस ने कई ड्रम में भरी 55 सौ लीटर अर्धनिर्मित शराब और उपकरण भी बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कई जिलों में इस शराब को सप्लाई किया जा रहा था। माना जा रहा है कि जिस पावर हाउस ब्रांड की शराब पीने से बाराबंकी में 9 लोगों की जान गई उसी गैंग के लोगों से इस गैंग के तार जुड़े हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...