1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. यूपी में कोरोना के 3807 नए मामले, 24 घंटे में 47 लोगों की गई जान

यूपी में कोरोना के 3807 नए मामले, 24 घंटे में 47 लोगों की गई जान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी में कोरोना के 3807 नए मामले, 24 घंटे में 47 लोगों की गई जान

उत्तर प्रदेश में में कोरोना वायरस संक्रमण के बीते 24 घंटे में 3807 नए मामले हैं। शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक 4453 नए मामले सामने आए थे। कल के मुकाबले आज संक्रमण के नए मामले 600 कम आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोविड-19 की चपेट में आकर 47 लोगों की मौत हुई है। इस तरह प्रदेश में मृतकों की संख्या अब 1677 तक पहुंच गई है।

शनिवार को अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 3807 नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 89 हजार को पार करते हुए 89 हजार 68 हो गई है। उन्होंने बताया कि अबतक 51 हजार 354 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं प्रदेश में फिलहाल संक्रमण के 36 हजार 37 सक्रिय मामले हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 1677 लोगों की मौत इस संक्रमण की वजह से हो चुकी है। शुक्रवार को राज्य में 93 हजार 381 नमूने जांचे गए। इस प्रकार अब तक कुल 24 लाख 18 हजार 809 सैम्पल की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हम लगातार 90 हजार, एक लाख या एक लाख से अधिक जांच कर रहे हैं और ये जांच एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट के माध्यम से हो रही है।

प्रसाद ने कहा कि टेस्टिंग को और बढाया जाएगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब अधिकांश जनपदों में ‘ऑन डिमांड’ टेस्टिंग की व्यवस्था हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले प्रोटोकॉल के अनुसार लोगों को चयनित कर टेस्ट करते थे लेकिन अब अगर किसी व्यक्ति को खुद में लक्षण दिखाई पडते हैं तो जो भी हमारे स्टैटिक बूथ हैं, कोई भी व्यक्ति वहां जाकर अपनी जांच करा सकता है।

उन्होंने कहा कि जो लोग सेमी पेड या निजी चिकित्सालय की व्यवस्था नहीं चाहते, उनके लिए एल-1, एल-2 और एल-3 कोविड अस्पतालों की व्यवस्था है, जहां एक लाख 51 हजार से अधिक बेड हैं और इलाज नि:शुल्क है।

उन्होंने निगरानी का उल्लेख करते हुए कहा कि कुल 41 हजार 904 क्षेत्रों में कंटेनमेंट का कार्य हुआ है। इनमें 1 करोड़ 49 लाख 31 हजार 897 घरों में 7 करोड़ 56 लाख 14 हजार 060 लोगों का सर्विलांस किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...