1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिनदहाड़े ज्वेलर की हत्या कर 10 लाख कैश और 5 किलो चांदी लूटी

दिनदहाड़े ज्वेलर की हत्या कर 10 लाख कैश और 5 किलो चांदी लूटी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिनदहाड़े ज्वेलर की हत्या कर 10 लाख कैश और 5 किलो चांदी लूटी

मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सर्राफ की हत्या करके 10 लाख कैश और पांच लाख की चांदी लूट ली।
जानकारी के मुताबिक जागृति विहार सेक्टर दो निवासी अमन जैन की अपने घर में ही भागमल ज्वेलर्स की दुकान है। बताया जाता है मंगलवार की दोपहर अमन के पिता सतीश दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइको पर आए चार बदमाशों ने सतीश को गन पॉइंट पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने तिजोरी खोल कर लगभग पांच किलो चांदी और 10 लाख का कैश बैग में भर लिया। बदमाश दुकान से निकल ही रहे थे कि घर के भीतर से आए अमन ने शोर मचाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। जिसके बाद घबराए बदमाशों ने अमन की कनपटी पर गोली मार दी और बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। घायल अमन को आनन-फानन में आनंद हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी के बाद एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और सीओ सिविल लाइन पूनम सिरोही सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यापारियों को घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...