1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बरेली के सीएमओ हुए कोरोना पॉजिटिव, दो दिन के लिए बंद हुआ कार्यालय

बरेली के सीएमओ हुए कोरोना पॉजिटिव, दो दिन के लिए बंद हुआ कार्यालय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली के सीएमओ हुए कोरोना पॉजिटिव, दो दिन के लिए बंद हुआ कार्यालय

सीएमओ डॉ वीके शुक्ल के कोरोना संक्रमित होने के बाद कार्यालय को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को एडी हेल्थ ने यह निर्देश दिया। उनके निर्देश पर पूरे कार्यालय परिसर को सैनिटाइज किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके शुक्ल बीते गुरुवार को जांच में कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं। उनका भोजीपुरा स्थित कोविड-19 एल-2 अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनको सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ है। शुक्रवार को एडी हेल्थ डॉक्टर जावेद हयात सीएमओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएन गिरी को निर्देश दिया कि एहतियातन 2 दिन के लिए कार्यालय बंद किया जाए और पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जाए। एडी हेल्थ के निर्देश पर सीएमओ कार्यालय शुक्रवार दोपहर 2 बजे से बंद किया गया है। डॉ आरएन गिरी ने बताया कि शनिवार को अवकाश होने की वजह से कार्यालय बंद रहेगा। अब सीएमओ कार्यालय सोमवार को खुलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...