नई दिल्ली : भारतीय कोवैक्सीन वैक्सीन को अमेरिका और ब्रिटेन ने मंजूरी दे दी। यूके सरकार ने ऐलान किया है कि भारत के कोवैक्सीन’ वैक्सीन को इंटरनेशनल यात्रियों के लिए मंजूर कोविड-19 वैक्सीनों की लिस्ट में 22 नवंबर को शामिल किया जाएगा। इसका मतलब ये हुआ कि जिन लोगों ने भारत बायोटेक की बनी हुई कोवैक्सीन की दोनों डोज ली हैं, उन्हें ब्रिटेन आने के बाद क्वारंटीन में नहीं रहना होगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इमरजेंसी स्थिति में इस्तेमाल करने के लिए पहले ही मंजूरी दे चुका है। WHO की मंजूरी के बाद ब्रिटेन ने ये कदम उठाया है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी 21 महीने बाद यात्रियों पर लगी पाबंदी को हटा दिया है। अमेरिका ने भी कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है।
फिलहाल भारत की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन को कई देशों से मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन अभी वैक्सीन लगवाने के बावजूद कई देशों की यात्रा करने के लिए पाबंदी लगी हुई है। भारत ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगी पाबंदी को 30 नवंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। भारत का जिन देशों के साथ air-bubble समझौता है उन्हीं देशों के लिए हवाई यात्रा कर सकते हैं। जिन देशों ने कोवैक्सीन को मंजरी दे दी है, वहां डायरेक्ट यात्रा करना संभव है।
जानिए किन देशों की कर सकते हैं यात्रा
ब्रिटेन: ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि वो चीन की सिनोवैक, सिनोफार्मा और कोवैक्सीन को मंजूरी देगा। 22 नवंबर से यह बदलाव शुरू हो जाएगा। पूरी तरह से वैक्सीन लगवा चुके UAE, मलेशिया, और भारत के लोगों को फायदा मिलेगा।
अमेरिका: अमेरिका ने भारत की बनी हुई कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है। अमेरिका में 21 महीने बाद अपने यहां विदेशी नागरिकों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं।
स्विटजरलैंड: स्विटजरलैंड सरकार ने भी भारत की बनी कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इससे अब भारतीय स्विटजरलैंड की यात्रा कर सकते हैं।
ओमान: ओमान ने भी कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है। अब कोवैक्सीन लगवा चुके भारतीय लोगों को ओमान में 14 दिन के क्वारंटीन होने की जरूरत नहीं है। ओमान में भारतीय दूतावास (Indian embassy) ने कहा है कि जिन लोगों ने कोवैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। उसके 14 दिन बाद यात्रा कर सकते हैं। वहीं कोविशील्ड लगवा चुके लोगों को भी क्वारंटीन की जरूरत नहीं है।
इसी तरह नेपाल, श्रीलंका, ईरान, एस्टोनिया, गुआना, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, मैक्सिको, मॉरीशस जैसे देशों ने कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है। लिहाजा इन देशों की यात्रा की जा सकती है।