1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. OnePlus 8T और OnePlus 7T के लिए अपडेट जारी, जानिए क्या क्या मिले नए फीचर्स

OnePlus 8T और OnePlus 7T के लिए अपडेट जारी, जानिए क्या क्या मिले नए फीचर्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
OnePlus 8T और OnePlus 7T के लिए अपडेट जारी, जानिए क्या क्या मिले नए फीचर्स

One Plus 8T और One Plus 7T को नया अपडेट मिला है, जो लेटेस्ट 8टी स्मार्टफोन के लिए कुछ नए फीचर्स और सुधार लेकर आता है और पुराने 7टी के लिए नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच। वनप्लस 8टी को ऑक्सिजनओएस वर्ज़न 11.0.5.6 मिला है,

जबकि वनप्लस 7टी को भारत में ऑक्सिजनओएस 10.3.7 मिला है। अपडेट की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक वनप्लस फोरम्स पर साझा की है।

One Plus 8T को इस महीने कई अपडेट मिले हैं और इस बार नए अपडेट में कुछ ऐसी समस्याओं का समाधान किया गया है, जिनका सामना यूज़र्स पिछले कुछ समय से कर रहे थे।

OnePlus 8T OxygenOS में क्या बदलाव आये

One plus 8T के लिए Oxygen Os 11.0.5.6 अपडेट  सिस्टम में सुधार, कैमरा में आने वाली समस्याओं के फिक्स और नेटवर्क में सुधार लाता है। फिंगरप्रिंट रजिस्ट्रेशन और रिकॉग्निशन अनुभव में सुधार किया गया है।

मीडिया फाइल-स्कैनिंग फीचर को तेज़ी से सर्च करने के लिए सुधारा गया है। बैटरी लाइफ को बढ़ाने के लिए सिस्टम पावर कंज़प्शन को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है।

ऐप को अनइंस्टॉल करने के बाद भी ‘ऐप कैश’ के डिलीट न होने वाली समस्या को भी ठीक किया गया है। कुछ मामलों में, फोन की स्क्रीन फिंगरप्रिंट अनलॉक का उपयोग करते समय फ्लैश करती थी और इसे अपडेट के साथ ठीक कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...