1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: कांशी राम की पुण्यतिथि पर मायावती की चुनावी हुंकार, कहा- छोटे दल गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे और वोट काटेंगे, सावधान रहें!

UP: कांशी राम की पुण्यतिथि पर मायावती की चुनावी हुंकार, कहा- छोटे दल गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे और वोट काटेंगे, सावधान रहें!

बहुजन समाज पार्टी(BSP) के संस्थापक कांशी राम की पुण्यतिथि पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने चुनावी हुंकार भरी है। और इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के लिए कहा। मायावती ने कहा कि छोटे दल गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे और वो सिर्फ वोट काटेंगे। ऐसे में अपने लोगों को सावधान रहना है।

By: Amit ranjan 
Updated:
UP: कांशी राम की पुण्यतिथि पर मायावती की चुनावी हुंकार, कहा- छोटे दल गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे और वोट काटेंगे, सावधान रहें!

नई दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी(BSP) के संस्थापक कांशी राम की पुण्यतिथि पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने चुनावी हुंकार भरी है। और इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के लिए कहा। मायावती ने कहा कि छोटे दल गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे और वो सिर्फ वोट काटेंगे। ऐसे में अपने लोगों को सावधान रहना है।

जनता से कर रहे हवा हवाई वादे

उन्होंने कहा कि BJP, SP, कांग्रेस, AAP वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में कुछ ज्यादा ही प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं।

चुनाव आयोग को लिखेंगी पत्र

मायावती ने कहा कि मैं चुनाव आयोग को लिखूंगी कि चुनाव से 6 महीने पहले सभी सर्वे पर रोक लगे। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मामले में ऐसा हुआ था। बीजेपी पार्टी की मशीनरी अपने पक्ष में हवा बनाने की कोशिश कर रही है। वो हिन्दू-मुस्लिम को भड़काने की कोशिश करेगी।

बदले की भावना से नहीं रोकी जाएंगी योजनाएं

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर इस बार सबसे ज़्यादा जोर यहां के गरीब और बेरोजगार नौजवानों को रोटी-रोजी के साधन उपलब्ध कराने पर होगा। इस बार यही हमारी पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा भी होगा। केंद्र और राज्य की जो भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें बदले की भावना से रोका नहीं जाएगा। आपको बता दें कि मायावती ने ये सभी बातें कांशीराम स्मारक स्थल से एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया है।

हरसिमरत कौर ने भी की शिरकत

बता दें कि इससे पहले मायावती ने ब्राह्मण सम्मेलन अपने पार्टी दफ्तर में बुलाया था जहां उन्होंने एक खास तबके को संबोधित किया था, लेकिन इस बार सभी वर्गों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। इस सभा में अकाली दल नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने भी शिरकत की। हरसिमरत कौर लखीमपुर में पीड़ित किसानों से मिलने भी गई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...