उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के लिए आज राहत भरा दिन रहा। उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है।
अजय लल्लू को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था, जब वे प्रवासियों के लिए बसें भेजे जाने की मांग कर रहे थे।
अजय की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की अगुवाई में सत्याग्रह मार्च भी निकाला था।
प्रियंका ने इस दौरान कहा था कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गरीबों, प्रवासी श्रमिकों को मदद करने के अपराध में पिछले 25 दिनों से योगी सरकार ने जेल में डाल रखा है।
ज्ञात हो, अजय कुमार लल्लू की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस की।