1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उन्नाव: जुएं और सट्टा की शिकायत करना युवक को पड़ा भारी

उन्नाव: जुएं और सट्टा की शिकायत करना युवक को पड़ा भारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उन्नाव: जुएं और सट्टा की शिकायत करना युवक को पड़ा भारी

उन्नाव के कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के गांधीनगर में ड्यूटी से घर लौट रहे व्यक्ति पर अपराधियों ने मारी गोली। घायल व्यक्ति को परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुटी। घायल व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि, शहर में हो रहे जुएं और सट्टे की आलाधिकारियों और मुख्यमंत्री से शिकायत करने के कारण जुएं और सट्ठा संचालक ने खुलेआम गोली मारी दी।

आपको बताते दें कि, जहां एक ओर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपराधियों पर नकेल कसने का प्रयास कर रहे हैं और अपराधों पर नकेल कसने के लिए आला-अधिकारियों को आए दिन दिशा-निर्देश भी दिया करते हैं। लेकिन पुलिस अपराधों पर लगाम लगाने में नाकाम हो रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...