1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. चुनाव जीतने के बावजूद भी पश्चिम बंगाल में नहीं थम रहा बवाल, अब केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की गाड़ी पर हमला

चुनाव जीतने के बावजूद भी पश्चिम बंगाल में नहीं थम रहा बवाल, अब केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की गाड़ी पर हमला

By: Amit ranjan 
Updated:
चुनाव जीतने के बावजूद भी पश्चिम बंगाल में नहीं थम रहा बवाल, अब केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की गाड़ी पर हमला

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड जीत के बाद ममता सरकार में एक बार फिर हिंसा चढ़ कर बोल रहा है। एक तरफ जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और उनके परिवार पर हमला किया जा रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा है। और यहां तक पालतू जानवर (Dog) को भी मौत के घाट उतार दिया जा रहा है। जिसपर अभी तक ममता बनर्जी खामोश नजर आ रही है। जिसके बाद से लोगों में खौफ का माहौल है।

इसी बीच अब केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन पर मिदिनीपुर में हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि उन पर केजीटी ग्रामीण विधानसभा के पंचखुड़ी में हमला किया गया है। उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए हैं। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘पश्चिमी मिदिनापुर के दौरे के दौरान मेरी गाड़ी पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया, शीशे तोड़ दिए गए, मेरे पर्सनल स्टाफ पर भी हमला किया गया, मुझे अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस आना पड़ रहा है।’

वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स डंडे केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की कार पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। जैसे ही वह हमला करता है, केंद्रीय मंत्री की गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी को वापस मोड़ने लगता है, जहां पर हमला किया गया है, वहां पर टीएमसी के झंडे-बैनर लगे हुए हैं, हमले के दौरान गाड़ी का शीशा टूट जाता है और डंडा अंदर आ जाता है।

 

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में पश्चिम बंगाल आई है। इस प्रतिनिधिमंडल में बीएल संतोष और भूपेंद्र यादव भी शामिल हैं। आपको बता दें कि यह प्रतिनिधिमंडल हिंसा में मारे गए या घायल बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर-घर जा रहे हैं और जमीनी रिपोर्ट जुटा रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ बंगाल में नतीजों के बाद हुई हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय एक्शन में आ गया है। गृह मंत्रालय ने एक चार मेंबर्स की टीम को बंगाल भेजा है, जो हिंसा की जांच करेगी। आपको बता दें कि इसकी अगुवाई एडिशनल सेक्रेटरी लेवल के अफसर कर रहे हैं। टीम मुख्य रूप से तीन मुद्दों की जांच करेगी जिसमें राज्य में हो रही हिंसा, ताजा ग्राउंड हालात और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हिंसा शामिल हैं।

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य से रिपोर्ट भी तलब की थी और हिंसा को लेकर जानकारी मांगी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...