1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. समझिये क्या है Jio और Facebook की साझेदारी जिस बात का ज़िक्र मार्क जुकरबर्ग ने Fuel For India 2020 इवेंट में किया

समझिये क्या है Jio और Facebook की साझेदारी जिस बात का ज़िक्र मार्क जुकरबर्ग ने Fuel For India 2020 इवेंट में किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
समझिये क्या है Jio और Facebook की साझेदारी जिस बात का ज़िक्र मार्क जुकरबर्ग ने Fuel For India 2020 इवेंट में किया

Fuel for India 2020 इवेंट के दौरान मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि ‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत की भूमिका अहम है। डिजिटलाइजेशन से व्यक्तियों को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी,

जिससे आने वाले दशकों में देश में समृद्धि होगी।’ इसके अलावा जुकरबर्ग ने भारत में निवेश और जियो के साथ साझेदारी को लेकर भी खुलकर बात की और बताया वह जियो पर निवेश क्यों कर रहे हैं?

फेसबुक इसलिए कर रही है जियो पर निवेश

इस साल अप्रैल में, फेसबुक ने भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी, Jio Platforms में 5.7 बिलियन डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की थी। इस निवेश को लेकर फेसबुक का कहना है कि वह भारत में लंबे समय के लिए निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

और इसके लिए लगातार कारोबारों के नए-नए समाधान पेश करती रहेगी, ताकि उन्हें अपनी ऑनलाइन मौजूदगी दर्ज कराने और वृद्धि करने में मदद मिल सके। मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि उन्हें भारत के भविष्य पर काफी भरोसा है और मुख्य वजह है कि उन्होंने भारत में निवेश किया है।

रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि फेसबुक और जियो की साझेदारी न केवल डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा। बल्कि लोगों को रोजगार के भी नए अवसर मिलेंगे।

मुकेश अंबानी ने कहा, ‘जियो से डिजिटल कनेक्टिविटी आई और अब व्हाट्सऐप पेमेंट फीचर से डिजिट इंटरएक्टिविटी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जियो ने फ्री वॉयस सेवाएं देने की शुरुआत की है और हमें इस पर गर्व है कि जियो अपने नेटवर्क से फ्री वॉयस सर्विस देने में सक्षम रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...